MP News : बिरसा मुंडा जयंती पर आज लागू होगा पेसा एक्ट, जानिये महत्वपूर्ण बातें

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज बिरसा मुंडा जयंती (Birsa Munda Jayanti)। मध्य प्रदेश में वृहद स्तर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है और महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) कार्यक्रम में शामिल हो रही हैं। आज ही सरकार प्रदेश में पेसा एक्ट (PESA ACT) लागू करने जा रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने काफी पहले पेसा एक्ट लागू करने की घोषणा की थी। आदिवासी समाज को इस एक्ट के लागू होने से बहुत लाभ होगा। पेसा एक्ट 24 अप्रैल 1996 को बनाया गया था। देश के 10 राज्यों में यह कानून पहले से लागू है।

अस्पताल में रात बिताई ऊर्जा मंत्री ने, सुबह उठकर मरीजों के पैर दबाये, चाय पिलाई

पेसा अधिनियम 1996 में पंचायतों से संबंधित संविधान के भाग IX के प्रावधानों को अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तारित करने के लिये अधिनियमित किया गया था। जनजातीय समाज व अनुसूचित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के पास अधिक अधिकार होंगे। उन्हें ग्राम सभाओं में काम करने का अधिकार मिलेगा। ग्राम सभाओं के माध्यम से जनजाती क्षेत्र के नागरिकों के लिए स्वशासन सुनिश्चित होगा। ग्राम सभाओं द्वारा विकास योजनाओं और सामाजिक क्षेत्र को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करता है। ये एक्ट जनजातीय समाज को अपनी प्रणाली के माध्यम से स्वयं को शासित करने के अधिकार को मान्यता देता है।


About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।