IMD Alert : ओडिशा सहित 7 राज्यों में 24 सितंबर तक बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट, कई राज्यों में बढ़ेगा तापमान, 20 से एक्टिव होगा नया सिस्टम

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देशभर में 3 दिन तक एक बार फिर से तापमान (temperature) में वृद्धि होगी। कई राज्यों में आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। IMD Alert ने राजधानी दिल्ली में आज बौछारें देखने को मिल सकती है जबकि मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तर प्रदेश में 19 सितंबर तक बारिश (rain) और आंधी तूफान का पूर्वानुमान जारी किया है।

हालांकि पंजाब हरियाणा सहित गुजरात राजस्थान में हुआ फिर से तापमान में वृद्धि होगी। बिहार के कुछ जिलों में तापमान बढ़ सकता है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र निर्मित हो रहा है। 20 सितंबर तक इसके डिप्रेशन में बदलने की संभावना जताई गई है। यदि ऐसा होता है तो जल्द मौसम में बड़ा बदलाव दिखेगा। एक बार फिर से भारी बारिश की शुरुआत होगी। इधर राजस्थान गुजरात में मानसूनी बारिश की गतिविधियों में कमी आ रही है। साथ ही झारखंड के कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi