Morena News : कूनो से भागने वाली वीरा चीता ने किया नीलगाय का शिकार, खेत में जाने से डर रहे किसान

Amit Sengar
Published on -
Cheetah

Morena News : मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकलकर मुरैना के जौरा क्षेत्र में मादा चीता वीरा दहशत फैला रही है। भूखी वीरा ने नरहेला गांव में एक नीलगाय का शिकार किया। इससे पहले बकरे-बकरियों को अपना शिकार बनाया था।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, 15 दिन पहले ही कूनो नेशनल पार्क की सीमा से नर चीता पवन और मादा चीता वीरा बाहर निकल आए थे। जिसके बाद नर चीता पवन तो कूनो वापस लौट गया। लेकिन वीरा भटकते हुए पहाड़गढ़-चांचुल के जंगलों में 350 किमी लंबा सफर तय कर पगारा क्षेत्र के जंगलों में आ गई। अभी वीरा की लोकेशन इस समय जौरा के नरहेला गांव में है। जहां उसने जंगल में नीलगाय का शिकार किया है। मादा 3 दिन से भूखी होने के कारण उसने आज कुछ दिन पहले बकरे व बकरियों का भी शिकार किया। जिसके बाद अब नील गाय को शिकार किया है।

Continue Reading

About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”