भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज 1 फरवरी 2022 को मोदी सरकार ने अपना आम बजट 22-23 (Budget 2022-23) को पेश कर दिया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने इस बजट में हर वर्ग को साधने की कोशिश की है। बजट में किसानों (Farmers Budget) और युवाओं (Youth Budget) के लिए बड़ी घोषणाएं की गई हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (MP CM Shivraj Singh Chauhan) ने बजट को आम आदमी की आशाओं को पूरा करने वाला बताया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आवास पर वित्त मंत्री द्वारा संसद में पेश किये गए बजट 2022-23 (Budget 2022 – 23) को सुना। उन्होंने ट्वीट किया – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में तैयार 2022-23 का बजट आम आदमी की आकांक्षाओं और आशाओं को पूरा करने वाला सिद्ध होगा।