लाखों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मानदेय में वृद्धि, वेतन बढ़कर होंगे 75000 रुपए, मार्च में बढ़कर आएगी राशि

Employees Honorarium-Salary Hike  : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल एक बार फिर से उनके मानदेय में वृद्धि की गई है। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। विभाग और मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के तहत अब उन्हें बढ़े हुए मानदेय के तहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए और इसके साथ ही पूर्व के मामले दोबारा नहीं खोले जाए। इसका लाभ हजारों कर्मचारियों को होगा। इसके साथ ही उनके वेतन बढ़कर 75000 रुपए तक पहुंचेंगे।

मानदेय तय

रेल मंत्रालय द्वारा संचालित आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक औषधालय में अनुबंध के आधार पर एसबीएस समिति द्वारा आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक सलाहकारों की नियुक्ति की जाती है। इनके लिए मानदेय तय किए जाते हैं। वही एक बार फिर से रेल मंत्रालय द्वारा अधिकारी कर्मचारियों के लिए मानदेय तय किए गए हैं। इन्हीं तय किए गए मानदेय के तहत उन्हें वेतन उपलब्ध कराए जाएंगे।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi