3 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा महत्वपूर्ण योजना का लाभ, नियम में संशोधन, 5 लाख रुपए तक की सुरक्षा होगी उपलब्ध

employees

MP Employees, MP Ayushman Bharat Yojana : मध्य प्रदेश के संविदा कर्मचारियों सहित आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार द्वारा उन्हें बड़ी राहत दी गई है। दरअसल आयुष्मान योजना का लाभ इन कर्मचारियों को भी मिलेगा। आचार संहिता लगने से पहले स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियम में संशोधन किया गया है। वहीं लाखों कर्मचारियों और उनके सर्जनों को हर साल 5 लाख रुपए की स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

आयुष्मान योजना का लाभ

प्रदेश के लाखों संविदा कर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा, कार्यकर्ताओं सहित सहायिकाओं और पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायकों सहित कोटवार और अन्य कर्मचारी को भी आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा। 3 लाख से अधिक कर्मचारी इस योजना का लाभ उठा पाएंगे। प्रतिवर्ष 5 लाख की स्वास्थ्य सुरक्षा भी उपलब्ध कराई जाएगी। 4 अक्टूबर को कैबिनेट में हुए फैसले के बाद आचार संहिता लागू होने से पहले 6 अक्टूबर को विभाग ने योजना में संशोधन किया है। ऐसे में विभिन्न संपर्क के कर्मचारियों को योजना के अंतर्गत सुरक्षा लाभ स्वीकृत किया गया है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi