MP Tourism : मध्यप्रदेश में है 11वीं सदी का एक शहर, जरूर करें दीदार, ये हैं घूमने की जगह

MP Tourism

MP Tourism : मध्यप्रदेश में घूमने के लिए काफी सारी जगह है। इन दिनों यहां हजारों लोग आ रहे हैं। पर्यटकों की पहली पसंद एमपी बना हुआ है। यहां की हर ऐतिहासिक धरोहर और धार्मिक स्थल को देखने के लिए लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा हैं। दरअसल, जब से महाकाल लोक का लोकार्पण हुआ है तब से मध्यप्रदेश में पर्यटन बढ़ गया है, दूर-दूर से लोग घूमने के लिए और महाकाल लोक के साथ ही इंदौर, भोपाल और आसपास की जगहों की सैर करना पसंद कर रहे हैं। आज हम आपको एमपी की एक ऐसी ऐतिहासिक जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो जहा दूर-दूर से घूमने के लिए आते हैं।

भोजपुर –

हम बात कर रहे हैं भोजपुर की। जी हां, मध्यप्रदेश का भोजपुर कई मायनों में खास हैं। ये 11 वीं सदी का एक शहर है। इसे प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक माना जाता हैं। यहां बलुआ पत्थर की रिज जो मध्य भारत की विशेषता है उसे देखने के लिए हजारों पर्यटक हर साल आते हैं साथ ही यहां बने महादेव मंदिर में माथा टेके बिना वापस नहीं जाते हैं। आपको बता दे, भोजपुर राजधानी भोपाल से करीब 28 किलोमीटर दूर हैं। यहां आप किसी भी गाड़ी, ट्रैन, बस से जा सकते हैं। भोजपुर के पास बेतवा नदी बहती है जो पर्यटन में पुरानी दुनिया के आकर्षण का समावेश करती है।


About Author
Avatar

Ayushi Jain

मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है।