जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। गर्मियों में फ्रिज का ठंडा -ठंडा पानी (Cold water of refrigerator) बहुत सुकून देता है। जब गला गर्मी से सूख रहा हो। बार बार पानी पीकर भी प्यास न बुझे तब लगता है कि ठंडे पानी का एक गिलास मिल जाए बस। खासतौर से गर्मी भरे दिन से घर लौटो तो फ्रिज में रखा ठंडा-ठंडा पानी पीने का मन करता है। बहुत से लोग तो घर में घुसते ही सबसे पहले बॉटल निकालकर ठंडा पानी पीते हैं। उसके बाद ही आगे बढ़ते हैं। जरूरत से ज्यादा ठंडा पानी उस वक्त गले को तो राहत देता है पर शरीर पर कई विपरीत असर डालता है। आपको बताते हैं कि ठंडा पानी पीने से क्या क्या नुकसान (disadvantages of drinking cold water ) हो सकते हैं।
यह भी पढ़े … Realme GT 2 Pro में मिलेंगे कई अनदेखे फीचर्स, जिसे जान आप हो जाएंगे हैरान, जाने यहाँ
हार्ट रेट पर असर
ताइवान की एक मेडिकल रिसर्च में दावा किया गया है कि फ्रिज से निकला बहुत ठंडा पानी सीधे दिल की धड़कनों पर असर डालता है। रिसर्च के मुताबिक ठंडे पानी से दिल की धड़कन घट या बढ़ सकती है।