EPFO News : मार्च 2022 में 24 करोड़ को मिलेगी खुशखबरी! ब्याज दर पर नई अपडेट

honorarium hike

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। EPFO (Employees Provident Fund Organization) अगले महीने 2021-22 के लिए भविष्य निधि (Provident Fund) जमा पर अपनी ब्याज दरों (Interest rate) की घोषणा करेगा और संगठन के शीर्ष निर्णय लेने वाले निकाय सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। ये बैठक मार्च में गुवाहाटी में होगी। जहां ब्याज दरों के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।

EPF कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1952 के तहत एक अनिवार्य बचत योजना है। इसे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तत्वावधान में प्रबंधित किया जाता है। इसमें हर उस प्रतिष्ठान को शामिल किया गया है। जिसमें 20 या अधिक व्यक्ति कार्यरत हैं। EPFO ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी दी थी कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 24 करोड़ से अधिक PF खातों में ब्याज जमा किया गया है. यह 8.5% की ब्याज दर पर किया गया था।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi