IMD Alert : कई राज्यों से मानसून की विदाई, गुलाबी ठंड की दस्तक, कोहरे से मौसम में बदलाव, 15 राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार पर जानें पूर्वानुमान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में जल्दी ठंड की दस्तक देखने को मिलेगी। कुछ राज्यों में गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। IMD Alert ने कई राज्यों में बूंदाबांदी की संभावना जताई है। कुछ राज्यों में मानसून की विदाई देखने को मिल रही है मानसून की विदाई के साथ ही बारिश की गतिविधियों पर भी विराम लग रहा है।

मौसम विभाग ने आज बिहार झारखंड के कुछ हिस्से में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ गुजरात राजस्थान में भी आसमान साफ रहेगा। हल्के बादल की आवागमन में जारी रहेगी।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi