भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के वन विभाग में एक बार फिर से अधिकारियों को पदोन्नत (MP Officers Promotion) किए जाने के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले (MP transfer) किए गए हैं। दरअसल राज्य शासन ने 1988 बैच की आईएफएस राकेश कुमार यादव को पदोन्नत कर उन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक नियुक्त किया गया। इसके साथ ही एक शाखा का पद अपग्रेड किया गया है।
इसके अलावा कैंपा शाखा में पदस्थ एपीसीसीएफ (APCCF) रमेश कुमार श्रीवास्तव को पदोन्नति (Promotion) देकर उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कार्य आयोजना आंचलिक कार्यालय में पदस्थ पीके सिंह को प्रधान मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन और विकास पर नियुक्ति दी गई है। साथ ही मध्य प्रदेश राज्य वन अनुसंधान संस्थान जबलपुर में पदस्थ अमिताभ अग्निहोत्री को प्रधान मुख्य वन संरक्षक बनाया गया है।