आयु सीमा- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़े वर्गों, विभागों/ निगमों /मंडलों /आयोग /स्वायत्तशासी/ निकायों /होमगार्ड में कार्यरत शासकीय सेवकों तथा महिला अभ्यर्थी के लिए आयु सीमा 45 वर्ष होगी।आयु सीमा की गणना भर्ती के चालू वर्ष की 1 जनवरी की स्थिति में की जाएगी।
आवेदन शुल्क – सामान्य को 500 और ओबीसी, एससी और एसटी को 250 रुपए लगेंगे।अलग अलग पदों के लिए योग्यता अलग अलग निर्धारित की गई है। अप्लाई करने के लिए www.peb.mp.gov.in पर जा सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को पोर्टल का शुल्क ₹60 देना होगा। इसके अतिरिक्त रजिस्टर सिटीजन यूजर के माध्यम से लॉगिन कर फॉर्म भरने पर पोर्टल शुल्क ₹20 देना होगा।
परीक्षा केन्द्र– यह परीक्षा भोपाल, इंदौर, जबलपुर,ग्वालियर, सतना, उज्जैन, नीमच, सागर और सीधी केन्द्र पर होगी।
परीक्षा तारीख: 10 फरवरी 2023 से।
महत्वपूर्ण तारीखें
- आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि- 21 नवंबर 2022
- आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि -5 दिसंबर 2022
- आवेदन पत्र में संशोधन करने की प्रारंभिक तिथि- 21 नवंबर 2022
- आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि- 10 दिसंबर 2022
- परीक्षा दिनांक एवं दिन- 10 फरवरी 2023 से प्रारंभ