IAS Promotion 2023 : आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन, पे मैट्रिक्स लेवल 17-शीर्ष वेतनमान का मिलेगा लाभ, अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत, यहां देखें लिस्ट

IAS IPS transfer 2023

IAS Promotion 2023 : राज्य में तबादले का दौर जारी है। बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारियों के तबादले किए जा रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर से सामान्य प्रशासनिक विभाग द्वारा आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन को लेकर आदेश जारी किए गए हैं। आईएएस प्रमोशन में 2 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है। वहीं उन्हें अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग बिहार द्वारा जारी आदेश के तहत 2 आईएएस अधिकारियों को प्रधान सचिव से पदोन्नति देकर अपर मुख्य सचिव के रूप में पदस्थ किया गया है। तत्काल प्रभाव से उन्हें पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। वही बिहार राज्यपाल के आदेश पर सरकार के विशेष सचिव रचना पाटिल द्वारा आदेश जारी किया गया है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi