भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के किसानों (MP Farmers) के लिए अच्छी खबर है। दरअसल सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) द्वारा किसान कल्याण-कृषि विकास पर जोर दिया जा रहा है। इसी बीच कृषि मंत्री कमल पटेल (kamal patel) ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में पेस्टीसाइड बुक फसल उत्पादन, पर्यावरण संरक्षण के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है। इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मध्यप्रदेश प्राकृतिक कृषि विकास योजना को शुरू किया जा रहा है। इसके तहत किसानों को बड़े लाभ दिए जाएंगे।
कृषि मंत्री कमल पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के प्रथम चरण में सभी जिलों में सौ-सौ गांवों का चयन किया जाएगा। हर गांव में 5 किसान चयनित कर उन्हें गौ-पालन के लिए अनुदान भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा प्राकृतिक कृषि को प्रोत्साहित करने के लिए भी नवीन प्रयोग किए जा रहे हैं। जानकारी देते हुए कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि प्राकृतिक कृषि को प्रोत्साहित करने के लिए प्रारंभिक तौर पर 5200 ग्रामों में यह व्यवस्था शुरू की जाएगी। हर गांव से 5 किसानों को चयन किया जाएगा, चयनित कुल 26000 किसानों को गौ-पालन के लिए अनुदान उपलब्ध कराने होंगे। अनुदान उन्हें प्राप्त होगा, जिनके पास देसी गाय होंगी।