कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, सेवानिवृत्ति आयु में 5 वर्ष की वृद्धि, बढ़कर होंगे 60 वर्ष, अधिनियम में संशोधन, मिलेगा लाभ

Kashish Trivedi
Published on -
employees

Employees Retirement Age Hike : राज्य के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उनकी सेवानिवृत्ति आयु में वृद्धि होगी इसके लिए सरकार द्वारा तैयारी की गई है। वहीं सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने के लिए अधिनियम में संशोधन को अधिसूचित किया गया है। सेवानिवृत्ति आयु को 5 वर्ष बढ़ाने की तैयारी की गई है।

बता दें कि उच्च न्यायालय केरल के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने के लिए केरल उच्च न्यायालय सेवा अधिनियम 2008 में संशोधन को भी सूचित किया गया है। केरल उच्च न्यायालय सेवा संशोधन अधिनियम 2022 नामक संशोधन को 5 जनवरी को राज्यपाल की सहमति प्राप्त होने के बाद अधिसूचित किया गया है। उच्च न्यायालय सेवा सेवानिवृत्ति आयु का निर्धारण अधिनियम 2008 में संशोधन करने के साथ ही इसमें नवीन नियम तय किए गए हैं।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi