MP Politics : नरोत्तम बोले “समान नागरिक संहिता के बारे में अपना नजरिया साफ करें कमलनाथ”

Kashish Trivedi
Published on -

Narottam Mishra Video : मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के साथ ही बीजेपी राहुल गांधी पर हमलावर रही है। इसी बीच कमलनाथ के वायरल वीडियो के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा लगातार राहुल गांधी को निशाने पर ले रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस की इस यात्रा में स्वरा भास्कर शामिल हुई थी। जिस पर अब मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने कमलनाथ से समान नागरिक संहिता पर अपना नजरिया स्पष्ट करने की बात कही है।

भारत जोड़ो यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग

भारत जोड़ो यात्रा पर तीखे वार करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भारत आखिर कहां से टूटा हुआ है। पहले राहुल गांधी को यह बताना चाहिए। इसी बीच अभिनेत्री स्वरा भास्कर गुरुवार को उज्जैन में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थी। एक्ट्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर भी राहुल गांधी की यात्रा पर जमकर तारीफ की गई थी। जिस पर अब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने वीडियो जारी करते हुए कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग शामिल हो रहे हैं। ऋचा चड्डा सेना के खिलाफ जो बयान दे रही है। स्वरा भास्कर द्वारा उनका समर्थन किया जा रहा है। स्वरा भास्कर सेना में मॉब लिंचिंग-हॉरर किलिंग जैसे मुद्दे पर भी टिप्पणी कर चुकी हैं। ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग का शामिल होना। भारत जोड़ो नहीं बल्कि तोड़ो का समर्थन करते नजर आ रही है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi