IMD Alert : इन राज्यों में लू का अलर्ट जारी, दिखेगा चक्रवात का असर, कई राज्यों में 21 मार्च तक भारी बारिश की संभावना

IMD weather update

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत में एक बार फिर से गर्मी की रफ्तार तेज हो गई है। IMD ने गर्म हवा (Heat wave) के साथ-साथ लू के अलर्ट (IMD Alert) जारी किए गए। राजधानी दिल्ली में दिनभर लू चलने के अलावा उत्तरी-मध्य भारत में भी गर्म हवा के थपेड़े जारी रहेंगे। हालांकि मौसम विभाग (Weather Department) ने बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात (Cyclone) की संभावना जताई है। जिसके लिए सभी मंत्रालय-प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में (Bay of Bengal) चक्रवात उठ सकता है। जिसके कारण आसपास के राज्य में भारी बारिश (rainfall) की चेतावनी जारी की गई है।

IMD के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती हवा का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर भी बना हुआ है। इस सिस्टम ने मृदा क्षेत्र को प्रेरित किया है। जिसके बाद बंगाल के दक्षिण पश्चिम खाली और आसपास के भूमध्य रेखा हिंद महासागर से चिन्हित किया गया है। साथ ही इस सिस्टम के एक्टिव होने के कारण कुछ दिन तक इसके ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है। जिसके कारण अंडमान निकोबार सहित दक्षिणी राज्यों में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi