लाखों कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि, 3 महीने का एरियर भी मिलेगा, आदेश जारी, बढ़ेगी सैलरी-पेंशन

2000 Rupee Note Exchange,

Employees DA Hike : हिमाच प्रदेश के लाखों कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। राज्य की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने कर्मचारियों-पेंशनरों का 3 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है, जिसके बाद राज्य के कर्मचारियों-पेंशनरों का कुल डीए 31 से बढ़कर 34 फीसदी हो गया है। नए दरें जनवरी से लागू होंगी, ऐसे में एरियर का भी भुगतान किया जाएगा। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिए गए है।

3.50 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा लाभ

राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश के दो लाख कर्मचारियों और डेढ़ लाख पेंशनरों को तोहफा दिया है। कैबिनेट बैठक में मंजूरी के बाद राज्य सरकार ने 3 फीसदी महंगाई भत्ते वृद्धि के आदेश जारी कर दिए है, जिसके बाद कर्मचारियों का कुल डीए 31 से बढ़ाकर 34 फीसदी किया जाएगा। यह महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2022 से दिया जाएगा, ऐसे में 3 महीने का एरियर भी मिलेगा।खास बात ये है कि यह आदेश ऐसे समय पर जारी किए गए है, जब शिमला नगर निगम(SMC) के लिए 2 मई को वोट डाले जाएंगे, जबकि 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित होगा।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)