कर्मचारियों को जल्द मिलेगा तोहफा! फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता, एरियर भी मिलेगा, बढ़ेंगे अन्य भत्ते, सैलरी में आएगा बंपर उछाल

employees loan

7th Pay Commission DA Hike 2023: 1 करोड़ से ज्यादा केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। जल्द 2023 के लिए महंगाई भत्ते का ऐलान होने वाला है, हालांकि कितना प्रतिशत डीए बढ़ेगा, इसका फैसला जनवरी अंत तक होगा, क्योंकि 30-31 जनवरी तक दिसंबर AICPI इंडेक्स के आंकड़े जारी होंगे। नवबंर तक के आंकड़ों से अनुमान लगाया जा रहा है कि डीए में 3 से 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है और इसका ऐलान बजट सत्र के बाद किया जा सकता है।

जल्द जारी होंगे दिसंबर के आंकड़े

दरअसल, वर्तमान में केन्द्रीय कर्मचारियों को 38 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा है और अब 2023 के लिए डीए का ऐलान होना है, जो की लेबर मिनिस्ट्री द्वारा जारी AICPI इंडेक्स के आंकड़ों पर निर्भर करेगा। नवंबर 2022 तक AICPI इंडेक्स का आंकड़ा 132.5 पर रहा है और अब दिसंबर के आंकड़े 31 जनवरी तक आने है। इसके बाद तस्वीर साफ हो जाएगी कि जनवरी 2023 में कितना DA बढ़ेगा। हालांकि अबतक के आंकड़ों से DA में 3 फीसदी वृद्धि की संभावना है। अगर दिसंबर के आंकड़ों में 1 अंक का और उछाल आता है तो यह 4 फीसदी तक हो सकता है।इसका लाभ 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को होगा।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)