Samsung Galaxy M13 5G जल्द होगा लॉन्च, Galaxy A23 5G आया सामने, जाने तारीख और खास बातें 

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Samsung इस साल अपने कई स्मार्टफोन लॉन्च कर चुका है लेकिन जल्द ही कई स्मार्टफोन भी लॉन्च होने वाले हैं। इस लिस्ट में Samsung Galaxy M13 5G, Samsung Galaxy A23 5G और Samsung Galaxy A04s शामिल हैं। एक तरफ जहां कंपनी ने Samsung Galaxy M13 5G के लॉन्चिंग डेट की घोषणा कर दी हैं, वहीं Samsung Galaxy A23 5G और Samsung Galaxy A04s  बीआईएस सर्टिफिकेशन वेबसाईट पर देखा गया है। इस सभी स्मार्टफोन में से सबसे खास है Samsung Galaxy A23 5G और Samsung Galaxy M13 5G, आइए जाने इनकी खासियत।

यह भी पढ़े… Xiaomi MIX Fold 2 फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द आ रहा है दिलों पर करने राज, लीक हुए इसके कई फीचर्स, जाने

Samsung Galaxy M13 5G

Samsung Galaxy M सीरीज में दो स्मार्टफोन हैं, Samsung Galaxy M13 5G और Samsung Galaxy M13 4G शामिल हैं। यह स्मार्टफोन 14 जुलाई 2022 12 बजे दोपहर को एमेजॉन पर लॉन्च होगा। Samsung Galaxy M13 5G में 6000mah की बैटरी 15W फास्ट चार्जिंग के साथ उपलब्ध होगी। वहीं स्टोरेज की बात करें Samsung Galaxy M13 4G में 12जीबी रैम मौजूद है। हालांकि Samsung Galaxy M13 5G में 5000mah की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन के 3 कलर वेरिएन्ट उपलब्ध होगें: ग्रीन, ब्रॉनज़, ब्लैक।


About Author
Manisha Kumari Pandey

Manisha Kumari Pandey

पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।"