हजारों कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, मिलेगा नियमितीकरण का लाभ, CM ने जारी किया आदेश, बढ़ेगा वेतन

Kashish Trivedi
Published on -
employees transfer

Employees Regularization : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें नियमितीकरण का लाभ दिया गया है। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। 5000 से अधिक संविदा कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री द्वारा नए राज्य सचिवालय में स्थित अपने कार्यालय में पहुंचकर संबंधित फाइलों को मंजूरी देने के लिए आदेश जारी किया गया है।

दरअसल तेलंगना में 16 विभागों में कार्यरत 5000 से अधिक संविदा कर्मचारी की सेवाओं को नियमित किया गया है। इसके लिए सरकारी आदेश जारी किया गया है। 5544 संविदा कर्मचारी की सेवाओं को नियमित करने के आदेश जारी करने के साथ ही वित्त मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी। वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किए गए वादे को पूरा किया गया है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi