शिवराज सरकार का बड़ा तोहफा, मानदेय में भारी वृद्धि, खाते में प्रतिमाह आएंगे इतने रुपए, अन्य भत्ते का मिलेगा लाभ, अधिसूचना जारी

Employees-Officers Honorarium, MP Mayor Honorarium Hike : चुनावी वर्ष में प्रदेश सरकार द्वारा अधिकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी गई है। दरअसल उनके मानदेय और वेतन भत्ते में वृद्धि की गई है। उन्हें दोगुने मानदेय का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही अधिकारियों को प्रतिमाह 22000 रूपए मानदेय के रूप में उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही 5000 रूपए सत्कार भत्ते के रूप में उन्हें मिलेंगे। इसके लिए नगरीय विकास और आवास विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।

अधिसूचना जारी

मध्यप्रदेश नगरीय विकास और आवास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत प्रदेश में 12 साल बाद महापौर अध्यक्ष और पार्षदों के मानदेय में वृद्धि की गई है। उनके मानदेय में दोगुनी वृद्धि के साथ ही अब महापौर को प्रति महीने 22000 रुपए मानदेय के रूप में उपलब्ध कराए जाएंगे। इतना ही नहीं महापौर को 5000 रूपए सत्कार भत्ता के रूप में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi