वो तो गनीमत ये रही कि वक्त रहते फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई, नही तो महिला थाना भी आग की चपेट में आ सकता था और थाने में रखे रिकार्ड जल सकते थे। दरअसल, आगजनी की घटना बुधवार देर रात की है। शहर के पलासिया क्षेत्र में स्थित महिला थाने के अचानक आग लग गई और आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आग ने कुछ ही समय मे कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।
यह भी पढ़ें- Business Idea : मात्र ₹15000 लगाकर 3 महीने में कमा सकते हैं लाखों रुपए
आग लगने की वजह तो नही पता चल पाई है, लेकिन जो वाहन महिला थाने के पास रखे हुए थे। वो पलासिया थाना पुलिस के जब्ती के वाहन थे। जिन्हें थाने में जगह न होने के चलते महिला थाने के पास रखा गया था। बताया जा रहा है कि 1 घण्टे तक जली आग के चलते कई बार धमाके भी हुए। जिसके चलते मौके पर सनसनी फैल गई थी। वाहनों के कबाड़ के बीच आगजनी की घटना की जानकारी भी महिला थाना पुलिस फायर पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें- नीमच घटना के बीच सांसद सुधीर गुप्ता ने कलेक्टरों से 3 जिलों की संपत्ति का ब्यौरा मांगा
जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने करीब 8 हजार लीटर पानी डालकर आग को बुझाया। आग पर काबू पाने के बाद फायर पुलिस के अधिकारी अब इस बात का पता लगाने में जुट गए है कि आखिरकार आग लगने की वजह क्या है और कितने वाहनों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, राहत की बात ये रही कि आग फैलने के पहले ही आग पर काबू पा लिया गया, नही महिला थाने के कई महत्वपूर्ण दस्तावेजो के जलकर खाक होने की संभावना भी बनी हुई थी। इधर, आगजनी के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है।