जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा पर आधारित फिल्म, CM ने की रिलीज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने “उलगुलान-एक क्रांति” फीचर फिल्म को डिजिटली रिलीज किया। इसे जनसंपर्क विभाग के पोर्टल पर डिजिटली रिलीज किया गया। सीएम निवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध अभिनेता नितीश भारद्वाज, फिल्म के निर्माता निर्देशक अशोक शरण और आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाडे़ उपस्थित थे। अशोक शरण ने जनजातीय जीवन पर लगभग 200 लघु फिल्मों का निर्माण किया है। बता दें कि भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर 15 नवंबर को मध्यप्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है और इसमें सम्मिलित होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी भोपाल आ रहे हैं। इस अवसर पर भोपाल में विशाल कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है।

नक्सली घटना के बाद सीएम शिवराज ने बुलाई आपात बैठक, दिए कड़े निर्देश


About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।