कर्मचारी पुलिसकर्मियों को सीएम का बड़ा तोहफा, उम्र सीमा में वृद्धि, वेतन-भत्ते में बढ़ोतरी सहित प्रमोशन- नए भत्ते का मिलेगा लाभ

cpc

कोलकाता, डेस्क रिपोर्ट। राज्य सरकार ने शासकीय कर्मचारियों (Employees-polcemen) को फिर से बड़ी राहत दी है। दरअसल शासकीय कर्मचारियों की नियुक्ति की उम्र सीमा (Appointment Age limit increase) में एक तरफ जहां वृद्धि की गई है। वहीं अधिकारियों को पदोन्नति सहित वेतन-भत्ते पर बड़ी घोषण की गई है। इसके साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की घोषणा भी की गई है। मुख्यमंत्री की तरफ से यह घोषणा राज्य पुलिस दिवस के मौके पर की गई है जिसका लाभ हजारों कर्मचारियों को होगा।

दरअसल कॉन्स्टेबल की नियुक्ति की उम्र सीमा 27 वर्ष से बढ़ाकर 30 वर्ष किया जायेगा। साथ ही अनुकंपा नियुक्ति के मामले में शारीरिक क्षमता और दक्षता छूट दी जाएगी। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति के मामले में शारीरिक क्षमता, आयु सीमा दक्षता को देखा जाता है लेकिन किसी पुलिसकर्मी की मृत्यु के बाद अब इसमें विशेष श्रेणी के तहत छूट दिया जाएगा। इसके साथ ही पदोन्नति पर बड़े ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि सिविक वॉलिंटियर, सिविल डिफेंस होमगार्ड 27 साल की उम्र तक प्रमोशन के लिए आवेदन की पात्रता रखते थे लेकिन अब इसे बढ़ाया जाएगा। दरअसल पदोन्नति के लिए आयु सीमा को बढ़ाकर 35 वर्ष किया गया है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi