Rashifal 20 November 2022 : मेष सहित 5 राशियों को धन लाभ, यात्रा, पद प्रतिष्ठा का लाभ, वृषभ सिंह कुंभ रखें ध्यान, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

Rashifal 20 November 2022 : ग्रहों की चाल का राशियों पर प्रभाव पड़ता है। राहु मेष राशि में है जबकि मंगल वक्री अवस्था में वृष राशि में गोचर कर रहे, कन्या राशि में चंद्रमा विराजमान है। तुला राशि में केतु बैठे हैं जबकि बुध शुक्र और सूर्य वृश्चिक राशि में है। शनि मकर राशि में और गुरु वक्री अवस्था में मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

मेष : मेष राशि वाले के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। रुका हुआ काम बनेगा। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। चंद्रमा कन्या राशि में है इस वजह से आप को शांत रहने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार के सदस्य के साथ बहस बाजी के मूड में रहेंगे। भावनाओं को काबू में रखें। कमर गर्दन में दर्द की परेशानी उभर सकती है। बच्चों के साथ मौज मस्ती में समय बिताएंगे।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi