कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा, जुलाई के वेतन में मिलेगा लाभ, अन्य भत्ते के लिए खाते में भेजी जाएगी राशि

Kashish Trivedi
Published on -
pm awas amount

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों (Employees) को बड़ी राहत दी गई है। दरअसल कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि (honorarium hike) कर दी कर दी गई। जिसके बाद अब उन्हें हर महीने ₹2000 मानदेय मिलेगा। उनके मानदेय में ₹500 बढ़ाए गए हैं। इसके लिए प्रदेश स्तर पर प्रस्ताव को पहले मुहर लगाई जा चुकी है। बता दे कि अभी तक कर्मचारियों को ₹1500 मानदेय प्रतिमाह दिए जाते थे। वहीं जुलाई में उन्हें 2000 रूपए के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।

दरअसल राज्य सरकार द्वारा मिड डे मील तैयार करने वाली रसोइयों को हर महीने ₹2000 मानदेय मिलेगा। प्रदेश स्तर पर इस Proposal को मुहर लगाई जा चुकी है। वहीं जुलाई से बढ़े हुए वेतन के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा उन्हें 2 साड़ियां और ₹5 लाख की बीमा का भी लाभ दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद के 448 परिषदीय स्कूल है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi