IPL: चेन्नई सुपर किंग के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी आंकड़ें

Avatar
Published on -
ms dhoni

स्पोर्ट्स, डेस्क रिपोर्ट। महेंद्र सिंह धोनी, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को चार ट्राफियां इंडियन प्रीमियर लीग में दिलाई हैं। अब उन्होंने 15 वें संस्करण में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच शुरू होने से पहले कप्तानी का पद त्याग दिया है। इस संस्करण में वह एक आम प्लेयर की भांति खेलेंगे। इस वर्ष कप्तानी सर रविंद्र जडेजा करेंगे।

यह भी पढ़ें – भारत में इतने IAS की है कमी, आंकड़े जानकर चौंक जायेंगे आप

नए नियुक्त कप्तान रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़ और मोईन अली के साथ 40 वर्षीय एमएस धोनी आईपीएल 2022 के लिए सीएसके द्वारा रिटेन किए जाने वाले चार खिलाड़ियों में से एक थे। धोनी ने अब तक के आईपीएल के 12 सीज़न में, 204 मैचों में चेन्नई के लिए कप्तानी की है जिसमें उन्होंने 121 गेम जीते हैं और 82 हारे हैं वहीँ एक गेम का कोई नतीजा नहीं निकला। उनका जीत का प्रतिशत 59.60% है। धोनी ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में सीएसके के लिए कुल चार ट्राफियां जीतीं हैं जो रोहित शर्मा के पांच खिताबों के बाद दूसरा सबसे अधिक है।

Continue Reading

About Author
Avatar

Ram Govind Kabiriya