एरियर्स भुगतान पर आई बड़ी अपडेट, अधिकारियों को 50 हजार तक का नुकसान, कर्मचारियों की मांग- जल्द लागू हो ये योजना

salary hike

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी (MP Employees) एरियर्स की मांग पर डटे हुए है। दरअसल उनका कहना है कि 27 महीने की एरियर भुगतान न होने की वजह से एक कर्मचारी को लगभग ₹50000 तक की आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। महिला कर्मचारियों के 3% महंगाई भत्ते (DA) और 27 माह के एरियर भुगतान न किए जाने से कर्मचारियों में असंतोष की भावना फैल रही है।

इस मामले में अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संरक्षक योगेंद्र दुबे का कहना है कि केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी 2022 से 3 फीसद महंगाई भत्ता उनके वेतन के साथ उपलब्ध कराई जा रही है जबकि मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को भी लाभ उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संरक्षक योगेंद्र हुए और जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय का कहना है कि 2019 से लेकर 2022 तक में सरकार ने डीए में 8 फीसद और 11 फीसद की वृद्धि की है। जितनी महीने सरकार द्वारा DA वृद्धि (DA Hike) की राशि बढ़ाने में देरी हुई उस महीने के एरियर्स का भुगतान कर्मचारियों को नहीं किया गया है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi