IMD Alert : बदला मौसम, इन राज्यों में आज बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी, तापमान में गिरावट

Kashish Trivedi
Published on -
imd weather

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देशभर में एक बार फिर से मौसम (Weather alert) में बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी दिल्ली में कल शाम से लगातार बारिश हो रही है। जिससे तापमान (temperature) में भारी गिरावट दर्ज की गई है। IMD Alert के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (Western disturbance) और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी दिल्ली सहित बिहार, झारखंड-UP में बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया है।

मौसम के करवट लेने के साथ ही उत्तरी हिमालय के क्षेत्र में ओले की बौछार पड़ रही है। राजधानी दिल्ली हरियाणा में शनिवार को हल्की बूंदाबांदी रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के लिए भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आज बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही IMD ने ओलावृष्टि की भी आशंका जाहिर की है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi