MP Weather: 22 मई से सक्रिय होगा नया सिस्टम, 32 जिलों में बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी की चेतावनी, 5 शहरों में आज हीटवेव का अलर्ट, छाएंगे बादल, जानें IMD पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather, IMD MP Weather : मध्य प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। अधिकांश जिलों में जहां लू और गर्मी देखने को मिल रही है। वही सागर संभाग में कहीं-कहीं बारिश रिकॉर्ड की जा रही है। शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक उमरिया में बारिश देखने को मिली है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जगह पर मौसम शुष्क बना हुआ है। बारिश का दायरा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

25 मई से मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू

वही 25 मई से मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने वाला है। 2 दिन के बाद कई स्थानों पर चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया। शुक्रवार को कोई जिले में लू का प्रभाव नहीं देखा गया है। उमरिया, उज्जैन , सतना, सागर, खंडवा, जबलपुर में तापमान 40 डिग्री के ऊपर रिकॉर्ड किया गया जबकि इंदौर, ग्वालियर, गुना सहित भोपाल में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया है। नर्मदा पुरम और जबलपुर संभाग के कई जिलों में तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया जाएगा।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi