21000 कर्मचारियों-पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर, प्रक्रिया पूरी, जल्द मिलेगा प्रमोशन का लाभ, जानें अपडेट

Pooja Khodani
Published on -
MPpromotion

UP Police Constable Promotion : उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही 21 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को पदोन्नति का तोहफा मिलने वाला है।इसके लिए प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके तहत 21000 से अधिक सिपाही, हेड कांस्टेबल बनेंगे।

दरअसल, यूपी डीजीपी मुख्यालय से वर्ष 2011 तक भर्ती सिपाहियों की प्रोन्नति के लिए प्रस्ताव भेजे गए थे। इसके बाद उप्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कुल 6 विभागीय प्रोन्नति समिति बनाई थी। इन समितियों ने 1-1 सिपाही की स्क्रीनिंग कर कुल 21295 को सिलेक्ट किया।  इसके तहत 21777 सिपाहियों में से 21295 को चयनित किया गया है।इसके तहत उत्तर प्रदेश के 21295 कांस्टेबल जल्द ही हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत होंगे।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)