पूर्व पीएम शिंजो आबे की हालत नाजुक, PM Modi-राहुल गांधी सहित सीएम शिवराज ने की स्वास्थ्य लाभ की कामना, जाने विस्तृत अपडेट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  विश्व को हैरान कर देने वाली खबर उस वक्त जापान से आई, जब पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Former Prime Minister Shinzo Abe) को एक रैली में भाषण देने के दौरान उन पर हमला कर घायल कर दिया गया है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। शिंजो आबे पर हुए हत्या के प्रयास के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मित्र शिंजो आबे पर हुए हमले से बेहद व्यथित हूं। हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवार सहित जापानी लोगों के साथ है। PM Modi ने जल्द ही पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के स्वस्थ होने की कामना की है। जापानी मीडिया से आ रही खबरों के मुताबिक आबे की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर ने बचाने की कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसी बीच भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Former PM Manmohan singh) ने भी शिंजो आबे पर हमले की कड़ी निंदा की है। मनमोहन सिंह ने शिंजो आबे के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi