MP हर घर तिरंगा योजना : सीएम शिवराज ने अधिकारियों को दिए निर्देश, 1 करोड़ 51 लाख तिरंगा लगाने का लक्ष्य

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज मध्य प्रदेश (MP)  के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हर घर तिरंगा अभियान (Har ghar Tiranga Yojana) की समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम शिवराज (CM Shivraj) ने अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। बैठक में निर्देश देते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष होने पर मध्य प्रदेश में कुल 1 करोड़ 51 लाख तिरंगा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर तिरंगा बनाने का कार्य जारी रखा जाए और इसमें तेजी लाई जाए। इतना भी नहीं स्व सहायता समूह की महिलाओं को तिरंगा बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लगभग 51 लाख तिरंगे केंद्र सरकार से मिलने शुरू हो गए हैं। साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान जोर पकड़ रहा है। शहरी इलाके में घर-घर तिरंगा फहराने के लिए नगर निगम 1 करोड़ रुपए की लागत से 5 लाख तिरंगे की खरीदी करने जा रहा है। सीएम ने हर घर तिरंगा अभियान की बैठक में कहा कि मध्यप्रदेश को तिरंगा में बना रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव पर राष्ट्रभक्ति की भावना का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है और इसे ऊर्जा के साथ पूरा करना अनिवार्य है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi