युवाओं को मिलेगा लाभ, लाखों पदों पर होगी भर्ती, सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश, MPPSC-MPESB को भेजा जाए प्रस्ताव

Kashish Trivedi
Published on -
राज्य शासन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में जल्द 1 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया (MP Recruitment process) आयोजित की जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) में स्वीकृत पदों के 5% पद भरने के प्रस्ताव (proposal) भेजने के निर्देश दे दिए हैं। प्रदेश के राज्य संवर्ग के 1 लाख से अधिक पद रिक्त हैं। जिला संवर्ग के पदों की जानकारी कलेक्टर से मांगी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग को अब तक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।

दरअसल सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को निर्देश जारी किया। जिसमें कहा गया कि स्वीकृत पदों में से रिक्त 5% पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव राज्य लोक सेवा आयोग (MPPSC) सहित कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) को भेजा जाए। भर्ती नियम की जानकारी भी भेजे जाने के निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी भेजे जाने के बाद दोनों एजेंसी अपनी प्रक्रिया कर विज्ञापन जारी करेगी।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi