डॉ. साधना कपूर को ऑक्सफोर्ड अकादमिक यूनियन का ‘ग्रैंड स्टार सक्सेस अवार्ड’

Oxford Academic Union’s ‘Grand Star Success Award’ : आरकेडीएफ विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. साधना कपूर को अकादमिक यूनियन ऑक्सफोर्ड द्वारा विश्वविद्यालय के सामाजिक कार्य, अकादमिक उन्नयन एवं अनुसंधान के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए ‘ग्रैंड स्टार सक्सेस अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 20 दिसंबर 2022 को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, लंदन में डॉ. कपूर का ‘‘रोल ऑफ़ यूनिवर्सिटीज इन सस्टेनेबल डेवलमेंट’’ विषय पर व्याख्यान होगा।

इसके पहले डॉ. साधना कपूर को ऑक्सफोर्ड अकादमिक यूनियन द्वारा मानद आचार्य की उपाधि प्रदान की गई थी, जिसका आयोजन 2017 में स्विट्जरलैंड में किया गया था। बता दें कि विश्वविद्यालय द्वारा ऊर्जा संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन की दिशा में विश्वविद्यालय के माध्यम से जो प्रयास किया जा रहा है उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिल रही है। विश्वविद्यालय के प्रांगण में एशिया के पहले और विश्व के तीसरे कार्बन कैप्चर प्लांट की स्थापना की गई है। विश्वविद्यालय द्वारा उत्सर्जित कार्बन डाइऑक्साइड के अवशोषण हेतु 10 करोड़ की लागत से एक वृहद परियोजना चलाई जा रही है जिसके माध्यम से ताप विद्युत गृहों से उत्सर्जित कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर कार्बन की मात्रा को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण शोध कार्य संपन्न हो रहा है। शीघ्र ही भारत सरकार के ताप विद्युत गृहों में पायलट प्रोजेक्ट चलाया जाएगा।


About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।