MP TET पेपर लीक मामला: व्हिसल ब्‍लोअर डॉ. आनंद राय दिल्‍ली से गिरफ्तार, निलंबित

Pooja Khodani
Updated on -
MP TET

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मप्र प्राथमिक शिक्षा पात्रता वर्ग-3 (MP TET) के प्रश्न पत्र लीक मामले में नई अपडेट सामने आई है।  व्‍यापमं घोटाले (Vyapam Scam) के व्हिसल ब्‍लोअर डॉ. आनंद राय (Dr. Anand Rai) को मध्‍य प्रदेश पुलिस (Madhya Pradesh Police) की क्राइम ब्रांच ने दिल्‍ली से गिरफ्तार किया है। आज उन्हें भोपाल लाया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद डॉ. आनंद राय ने ट्वीटर के माध्यम से दी है।इधर, इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राय को निलंबित कर दिया है।

कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, 2022 में वेतन में होगी 8 से 12% तक वृद्धि! सैलरी में आएगा बंपर उछाल

मध्य प्रदेश के व्हिसलब्लोअर डॉ. आनंद राय दिल्ली के एक होटल से देर रात गिरफ्तार किया गया है।भोपाल क्राइम ब्रांच टीआई अनूप उइके औऱ सब इंस्पेक्टर जितेन्द्र वर्मा ने उन्हें हिरासत में लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम व्हिसलब्लोअर आंनद राय को देर रात दिल्ली से भोपाल लेकर रवाना हुई है।व्हिसल ब्‍लोअर डॉ. आनंद राय ने ट्वीट कर लिखा है कि  मुझे दिल्ली से होटल काबली से क्राइम ब्रांच भोपाल ने हिरासत में ले लिया है, सभी कार्यकर्ता शुभचिंतक भोपाल पहुँचे। इस ट्वीट को उन्होंने विवेक तन्खा और कपिल सिब्बल को टैग किया।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)