Khandwa News : जेल में कैदियों ने दिखाए अपने हुनर, पढ़े पूरी खबर

Khandwa News : खंडवा जिला जेल में बंद कैदियों के जीवन सुधार और कैदियों को मानसिक तथा शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने और अपनी जिंदगी के बुरे लम्हों को बुलाने के लिए जेल प्रशासन द्वारा लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। आज जिला जेल में बंदियों के लिए जेल प्रशासन ने बौद्धिक तथा शारीरिक गतिविधियों के विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमे कैदियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेल प्रतियोगिता में जीतने वाले कैदियों को जेल प्रशासन की तरफ से पुरस्कार भी दिया गया।

विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिता में लिया भाग

खंडवा के शहीद जननायक टंट्या भील जिला जेल में एक सप्ताह से चल रही खेल प्रतियोगिता का रविवार आज आखिरी दिन था। यहां प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में वालीबाल, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम बोर्ड, जलेबी रेस जेसी प्रतियोगिता में कैदियों ने जीत के लिए जोर आजमाइश की। जेल अधीक्षक अदिति चक्रवर्ती ने बताया कि जेल में बंद कैदियों के मानसिक और शारीरिक विकास हेतु जेल प्रशासन द्वारा कई तरह की गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें कैदियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”