अगले चुनाव के पहले यमुना में डुबकी लगाएंगे केजरीवाल, बताया यह एक्शन प्लान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दिल्ली के मुख्यमंत्री (Delhi CM) अरविंद केजरीवाल (arvind kejriwal)  ने जनता से एक बार फिर वादा किया है कि वे चुनाव के पहले यमुना को साफ कर देंगे। उन्होंने यमुना को साफ करने के लिए जनता के सामने एक्शन प्लान भी बताया। छठ की पूजा (Chhath puja) के ठीक पहले प्रदूषण को लेकर चर्चा में आई यमुना के कई वीडियो आपने भी देखे होंगे। हालात इतने खराब कि पानी को मुंह में लेना तो दूर उसे छूने में भी डर लगे।

यमुना के प्रदूषण का जिम्मेदार कौन! यह सवाल कई बार उठता है। हालांकि पिछली बार दिल्ली के विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने जनता से वादा किया था कि वे 5 साल के भीतर यमुना का प्रदूषण दूर कर उसे साफ कर देंगे। लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। अब अरविंद केजरीवाल ने जनता से वादा किया है कि वे यमुना की सफाई का एक्शन प्लान बना चुके हैं और हर हाल में चुनाव के पहले यमुना साफ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यमुना में चुनाव के पहले भी डुबकी लगाएंगे और दिल्ली की जनता भी डुबकी लगायेगी।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi