India’s First Underwater Metro : 2023 में पूरा होगा भारत का पहला अंडर वाटर मेट्रो टनल, जाने खासियत

Kashish Trivedi
Published on -

कोलकाता, डेस्क रिपोर्ट। भारत का पहला अंडर वाटर मेट्रो टनल (first underwater metro tunnel) 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसके साथ ही भारत विकसित (developed) होने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ा लेगा। बता दे अंडरवाटर मेट्रो टनल के 80 फीसद काम को पूरा कर लिया गया है। यह टनल पानी के अंदर सुरंग से होता हुआ कोलकाता को हावड़ा से जोड़ेगा। जानकारों की माने तो 2023 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। कोलकाता मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (KMRCL) कोलकाता ईस्ट-वेस्ट मेट्रो लाइन (East-West Metro Line) का निर्माण कर रहा है।

यह ईस्ट-वेस्ट मेट्रो परियोजना 16.6 किमी लंबी और 520 मीटर नदी के तल के नीचे होगी। टनल कॉरिडोर नदी के तल से 33 मीटर नीचे बनाया गया है यह एक पानी के नीचे की सुरंग है जो हुगली नदी के नीचे चलेगी। पहला अंडर वाटर मेट्रो टनल परियोजना की सुविधाओं और सुरक्षा उपायों के बारे में चर्चा करते हुए साइट पर्यवेक्षक, मिथुन घोष ने कहा कि आपात स्थिति में यात्रियों को निकालने के लिए सुरंगों में पैदल मार्ग होंगे।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi