MP Weather : 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, शीतलहर के आसार, 29 को एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, जानें पूर्वानुमान

mp weather news

MP Weather Update Today : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 नंवबर से मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 28 नवंबर तक ग्वालियर-चंबल संभाग में ठंड का असर दिखाई देगा। 29 नवंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिससे हवा का रुख पश्चिमी हो जाएगा और न्यूनतम तापमान फिर से 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच जाएगा।

मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार,  वर्तमान में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ का असर आज 25 नवंबर तक रहेगा।वही ईरान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ के कारण  आज 25 नवंबर के बाद से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। 26 नवबर से रात के तापमान मे गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिसके चलते कई जिलों मे शीतलहर का असर दिखाई देगा।25 नवंबर से प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान तेजी से गिरेगा। भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश इलाकों में यह 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच सकता है। 25 से 28 नवंबर के बीच यह स्थिति बनी रहेगी।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)