कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़, मिलेगा सार्वजनिक-प्रतिबंधित अवकाश का लाभ, बंद रहेंगे कार्यालय, विभाग ने जारी किया आदेश

Kashish Trivedi
Published on -
employees

Employees Holiday 2023 : राज्य के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल कर्मचारियों के लिए अवकाश की घोषणा कर दी गई है। कर्मचारियों को कुल 33 अवकाश का लाभ दिया जाएगा। कैबिनेट की सहमति के बाद कार्मिक विभाग द्वारा अवकाश के आदेश जारी किए गए हैं। जिसका लाभ सभी कर्मचारियों को होगा।

एनआई एक्ट के तहत कर्मचारियों को कुल 21 राजपत्रित अवकाश का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा कार्यपालक आदेश के तहत कर्मचारियों को 12 अवकाश प्रदान किए जाएंगे। हालांकि साल 2023 में कई अवकाश रविवार के दिन होने की वजह से सरकार द्वारा इसके लिए कोई अतिरिक्त अवकाश का प्रावधान नहीं किया गया है। कार्मिक विभाग द्वारा जल्द ही इसके आदेश भी जारी किए जाएंगे। साप्ताहिक अवकाश के दिन त्यौहार होने की वजह से कर्मचारियों को कम छुट्टी उपलब्ध कराई जाएगी।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi