छग मौसम विभाग की मानें तो आमतौर पर 30 सितंबर तक मानसून सीजन होता है, लेकिन अक्टूबर में मौसम में बदलाव के चलते हो रही बारिश के कारण प्रदेश से मानसून की 15 अक्टूबर के बाद विदाई तय मानी जा रही है। रविवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। प्रदेश भर में एडब्लयूएस महासमुंद में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियसदर्ज किया गया।
राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 1266.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज सात अक्टूबर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2418.5 मिमी और सरगुजा में जिले में सबसे कम 600.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
PM Kisan: किसानों को दिवाली से पहले मिलेगा तोहफा, इस दिन खाते में आएंगे 2000, 12वीं किस्त की डेट पर नई अपडेट
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर में 1015.0 मिमी, बलरामपुर में 1032.1 मिमी, जशपुर में 1060.4 मिमी, कोरिया में 882.8 मिमी, रायपुर में 928.0 मिमी, बलौदाबाजार में 1176.0 मिमी, गरियाबंद में 1269.2 मिमी, महासमुंद में 1163.9 मिमी, धमतरी में 1316.3 मिमी, बिलासपुर में 1458.0 मिमी, मुंगेली में 1321.0 मिमी, रायगढ़ में 1224.6 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1382.8 मिमी, कोरबा में 1225.5 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1081.4 मिमी, दुर्ग में 980.4 मिमी, कबीरधाम में 1132.6 मिमी, राजनांदगांव में 1228.0 मिमी, बालोद में 1294.6 मिमी, बेमेतरा में 723.3 मिमी, बस्तर में 1821.8 मिमी, कोण्डागांव में 1280.9 मिमी, कांकेर में 1547.5 मिमी, नारायणपुर में 1462.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 1817.8 मिमी और सुकमा में 1609.9 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।