UP Weather : 24 घंटे में फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज, तापमान में परिवर्तन, इन जिलों में बारिश-तेज हवा और ओलावृष्टि, जानें IMD का पूर्वानुमान

up weather update

UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर शुक्रवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि के आसार है। यूपी मौसम विभाग की मानें तो 23 मार्च से 25 मार्च के बीच उत्तर पश्चिम भारत में एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। पूर्वांचल में भी बदले मौसम का असर दिखेगा। 23 से 28 मार्च के बीच यह 33 डिग्री तक पहुंच सकता है। रात का पारा 19-20 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। आज गुरुवार को राज्य के पूर्वांचल में मौसम साफ रहेगा, लेकिन दूसरी ओर पश्चिमी यूपी में बादल छाए रहने का अनुमान है,जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

26 मार्च से मौसम होगा साफ

यूपी मौसम विभाग की मानें तो उत्तर-पश्चिम भारत में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान है।40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। 24 मार्च को लखनऊ में गरज के साथ बारिश और धूलभरी आंधी चलने का पूर्वानुमान है, वही प्रदेश के अन्य जिलों में तेज से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके बाद 26 मार्च से प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा। लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। शुक्रवार को शुष्क मौसम रहने के बाद शनिवार से आसमान में बादलों का असर फिर से दिखेगा। इससे अधिकतम तापमान में असर दिखेगा।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)