Niwari News : सेवा भाव का बेहतरीन उदाहरण- जनता के बीच पहुंचे कलेक्टर, लोगों से मांगी माफी, जानें कारण

Niwari Collector Apologized : निवाड़ी जिले के कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा डिंडोरी कलेक्टर की तर्ज पर काम करने में जुटे हुए हैं। रोज लोगों से मुलाकात और उनकी समस्याओं के प्रति सजगता उनकी दिनचर्या बन गई है। गौरतलब है कि इसके पूर्व निवाड़ी कलेक्टर तरुण भटनागर को कलेक्टर ने मंच से हटाया था और डिंडोरी कलेक्टर की तारीफ की थी। अरुण भी डिंडोरी से निवाड़ी आए हैं।

अधिकारी को फोन पर दी समझाइश

इधर जब बुधवार सुबह निवाड़ी कलेक्टर नगर भ्रमण पर निकले तब कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा को लोगों ने समस्याएं गिना दी। हालांकि कलेक्टर लोगों की समस्या सुनने के लिए ही निकले थे, लेकिन एक युवक ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में कई महीनों से पेशी नहीं होने की शिकायत कर दी। इस पर कलेक्टर ने माफी मांगते हुए सम्बंधित अधिकारी को फोन पर समझाइश भी दी।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi