आज का दिन ऐतिहासिक, सभी उत्सव मनाएंगे

CM Mohan Yadav : पूरा देश इस वक्त राममय हुआ है, इस विशेष अवसर पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव भोपाल के मानस भवन पहुंचे।  उन्होंने यहां सिद्ध रघुनाथ मंदिर में श्री राम भगवान के प्राचीन राम मढ़ीया रूप के दर्शन किए।  आज सीएम यादव ओरछा में राजा राम सरकार के दर्शन करेंगे।  मध्य प्रदेश में दीपावली मनाई जा रही है।  प्रदेश में सामाजिक और धार्मिक समेत अन्य संस्थाओं में कई कार्यक्रम होंगे।  मध्य प्रदेश के चित्रकूट, मैहर, ओरछा, उज्जैन समेत अन्य धार्मिक नगरियों में विशेष आयोजन होंगे।  प्रदेश के लगभग हर गांव, हर कस्बे में लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है।

राम की शरण में दिग्गजों का जमावड़ा

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर राम की शरण में दिग्गजों का जमावड़ा लगा हुआ है।  पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान अपने पूरे परिवार सहित ओरछा में राजा राम की सेवा में मौजूद रहेंगे तो वहीं डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल रीवा में कार्यक्रमों में शामिल होंगे।  डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा मंदसौर के धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Continue Reading

About Author
आकांक्षा पांडेय

आकांक्षा पांडेय