Magh Purnima 2023 : हिन्दू धर्म में हर महीने पूर्णिमा का बहुत खास महत्व होता है। इस अवसर पर लोग पवित्र नदियों में स्नान करने जाते हैं तथा अपने घर पर पूजा का भी आयोजन करते हैं। माघ महीने में आने वाली पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिवस का बहुत ही खास महत्व होता है और यह दिन शाही स्नान का होता है। इस दिन को गंगा घाट पर भक्तों की काफी ज्यादा भीड देखने को मिलती है। इसलिए इस दिन स्नान करने से पापों से मुक्ति मिल जाती है। इसके साथ ही, माघी पूर्णिमा के दिन दान करने से महायज्ञ के समान लाभ मिलता है। तो आज के आर्टिकल में हम आपको माघ पूर्णिमा 2023 की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में बताएंगे। आइए जानें विस्तार से…
तिथि और मुहूर्त
पंचांग के अनुसार: 4 फरवरी 2023 को रात 9 बजकर 29 मिनट से शुरू होगी जो 5 फरवरी 2023 को रात 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगी।