मौसम विभाग (MP Weather Today Report) के मुताबिक ,10 जनवरी को हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के पश्चात तापमान में हल्की वृद्धि होगी। 7 से 9 जनवरी तक इंदौर में तापमान सामान्य के आसपास बने रहेंगे। ग्वालियर छह व सात जनवरी को भी कड़ाके की ठंड के आसार जताए हैं,हालांकि 8 जनवरी से राहत मिल सकती है। राजस्थान में जारी ठंड के रेड अलर्ट का असर ग्वालियर-चंबल संभाग के कई जिलों में भी दिखाई देगा। ग्वालियर में ठंड का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। न्यूनतम तापमान चार या उससे कम दर्ज हो सकता है। शीतलहर के साथ घना कोहरा छाएगा। सीवियर कोल्ड भी रह सकता है।
मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक आज खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बैतूल एवं हरदा जिले में कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के आने से पहले 8 जनवरी से ग्वालियर-चंबल संभाग को ठंड से राहत मिल जाएगी। सात दिसंबर तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। उसके बाद तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, इसके बाद एक बार फिर ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है। प्रदेश में गुरूवार को ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री खजुराहो में 5. 6 डिग्री , भोपाल में 7.3 डिग्री जबलपुर में 7.3 डिग्री धार में 8.2 डिग्री , खंडवा में 10.4 डिग्री, गुना में 3 डिग्री, राजगढ़ में 5.2 डिग्री और रतलाम में 7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
स्कूलों में छुट्टी घोषित
इधर, बढ़ती ठंड को देखते हुए भोपाल कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए 6 जनवरी से 10 जनवरी तक नर्सरी से 8वीं तक सभी निजी और सरकारी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है, वही इंदौर में 6 से 9 जनवरी तक नर्सरी से 8वीं तक कक्षाओं की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा प्रदेश के अधिकांश जिलों में स्कूलों में भी छुट्टी घोषित कर दी गई है। कुछ जगहों पर स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।