सिंगरौली-बाइक व मिनी टेंपों में हुयी आमने-सामने टक्कर, दो की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Avatar
Published on -
MP News, accident

Singrauli Accident : सिंगरौली जयंत मार्ग पर शुक्रवार दोपहर हुयी एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बाइक और मिनी टेंपो की आमने-सामने हुई भिड़ंत में 2 लोगों की जान चली गई, वहीं 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाते ही पुलिस की तत्परता देखने को मिली जहां एसडीओपी राजीव पाठक और मोरवा निरीक्षक यू.पी सिंह ने स्वयं घायलों को अपने हाथों से उठाकर फौरन इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया,जहां उनका इलाज जारी है।

बाइक सवार और टेम्पो की भिड़ंत 
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11:30 पर मुड़वानी डैम से पहले खदान के पास सिंगरौली से जा रहे बाइक सवार की सीधे भिड़ंत विपरीत दिशा से आ रहे मिनी टेंपो से हो गई। घटना इतनी तेज थी कि दोनों वाहन के करीब आधा दर्जन लोग इसमें घायल हो गए और सड़क के दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीधे सड़क पर दोनों वाहनों की रफ्तार बहुत तेज थी जिस कारण यह दुर्घटना हुई। इधर क्राइम मीटिंग में जा रहे मोरवा एसडीओपी राजीव पाठक एवं निरीक्षक यू पी सिंह सूचना लगते ही घटनास्थल पहुंच गए और घायलों को तत्काल इलाज हेतु नेहरू शताब्दी चिकित्सालय भिजवाकर घटना के बाद लगे जाम को खुलवाया। वही अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल हरिप्रसाद खैरवार पिता गुलाब प्रसाद खैरवार वार्ड क्रमांक 10 अय्यप्पा मंदिर के पास मढौली एवं छत्रधारी खैरवार पिता रूपनारायण खैरवार निवासी शिवपुरी तहसील चितरंगी को मृत घोषित कर दिया। वही घायल विकास कुमार खैरवार पिता सिपाही लाल खैरवार उम्र 19 वर्ष निवासी मढौली, रोहित कुमार शाह पिता रामलल्लू शाह उम्र 18 वर्ष निवासी बलियारी थाना बैढन, अरविंद सिंह पिता अवधेश सिंह निवासी बलियारी थाना बैढन एवं महेंद्र कुमार केवट पिता सालिकराम केवट निवासी बलियारी थाना बैढन गंभीर रूप से घायल हुए थे,जिनका इलाज अभी जारी है।

Continue Reading

About Author
Avatar

Harpreet Kaur