Rashifal 30 April 2023 : बुधादित्य-वृद्धि योग से मेष-मिथुन-सिंह-वृश्चिक को धन-निवेश, सफल यात्रा, प्रमोशन, भौतिक सुख, कन्या-धनु रखें ध्यान, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

Aries friendship compatibility

Rashifal 30 April 2023 :आज के ग्रहों की स्थिति की बात की जाए तो सूर्य, बुध, गुरु और राहु मेष राशि में विराजमान हैं। वृषभ राशि में शुक्र गोचर कर रहे हैं। मिथुन राशि में मंगल बैठे हैं। चंद्रमा का प्रवेश सिंह राशि में हुआ है। तुला राशि में केतु विराजमान हैं। शनि कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं 12 राशियों का भविष्यफल :

मेष

मेष राशि वाले के लिए चंद्रमा पांचवें घर में बैठे हैं। आशा और निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। समय व्यतीत करने के लिए आज का समय उचित है।  विद्या अर्जन का दिन है।  प्रेम की स्थिति में थोड़ी परेशानी आ सकती है। जातक को संतान सुख का लाभ मिलेगा। शाम का समय बच्चों के साथ व्यतीत होगा। घर के बाहर भोजन करने की प्लानिंग कर सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ के योग बनते नजर आ रहे हैं। व्यापार में आज अनुकूल परिणाम मिलेंगे। जो कोशिश करेंगे उन्हें सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर आपके कार्य से आपकी पहचान होगी। परिवार में किसी के साथ लंबी चर्चा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग कर सकते हैं। बुधादित्य सहित वृद्धि योग का लाभ मिलेगा।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi